40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस

जौनपुर : कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                मोदी सरकार देश के संविधान पर हमला कर लोकतंत्र का गला घोट रही है संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त कर देश को पूंजीपतियों के हाथ में सौंप देना चाह रही है उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने अगस्त क्रांति के अवसर पर पद यात्रा मार्च संबोधित करते हुए कहा।

कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में नगर के एराकियाना चौराहे से पैदल मार्च भाजपा गद्दी छोड़ो पद यात्रा निकाली। जो नूर मस्जिद तिराहा, रामलीला भवन चौक, लोहा मंडी, कोतवाली चौक, डाकखाना तिराहा होते हुए जेसीज चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां पर सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि मोदी सरकार में देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है।
सरकार द्वारा किसानों, छात्रों, बेरोजगारों, व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध, गुंडागर्दी, बलात्कार, डकैती चरम पर है। योगी सरकार प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में विफल हो गयी है। यह सरकार अपराधियों का महिमामंडन कर रही है। पैदल मार्च में कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में जबरदस्त नारे लगाते हुए किसान बिल वापस लेने की हुंकार भरी।

इस मौके पर जिला सचिव हाशिम अली, संतोष मिश्रा, विजय वर्मा, विश्राम राम, हौशिला उपाध्याय, परवेज अहमद, असलम इराकी, विकास अस्थाना, महेन्द्र गौतम, देवेश उपाध्याय, संतोष तिवारी, सरवर अहमद, आमिर रहमान, जफर मेहदीं, विपिन, संजय, विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव आजम जैदी तथा आभार शैलेश नाग ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37225425
Total Visitors
777
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This