30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : गोलियों की गूंज से दहल उठा केराकत, पुरानी रंजिश में चली गोली

जौनपुर : गोलियों की गूंज से दहल उठा केराकत, पुरानी रंजिश में चली गोली

# बदमाशों ने वृद्ध को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
            कोतवाली अंतर्गत मुरारा गांव में रविवार की बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने एक वृद्ध को गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन उक्त घायल वृद्ध को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।उक्त गांव निवासी इन्द्रसेन सिंह (45) पुत्र वीरेंद्र सिंह रोज की भांति खाना खाकर घर के बाहर खाट पर सो रहे थे। बीती देर रात कुछ लोगो ने आकर खाट पर लगे मच्छरदानी को हटाकर गले के दाहिने तरफ गोली मार दी।

गोली लगने के बाद इन्द्रसेन सिंह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे गोली की आवाज को सुनकर परिजन आये तो उन्हें घायलावस्था में केराकत सामुदायिक केंद्र पहुंचाया जहां स्थिति गम्भीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंच कर वारदात की छानबीन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल की पुत्री की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तीसरे आरोपित की तलाश छापेमारी शुरू कर दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37252331
Total Visitors
687
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This