31.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : घोषणा पत्र के वादे पूरा नहीं कर सकी योगी सरकार: राम अचल

जौनपुर : घोषणा पत्र के वादे पूरा नहीं कर सकी योगी सरकार: राम अचल

# हिजड़ों को मिल रहा है सम्मान, पिछड़ों का हो रहा है अपमान- ललई

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को मजडीहां गांव स्थित एक लान में सपा लाओ प्रदेश बचाओ सामाजिक भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राम अचल राजभर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर रहे।सामाजिक भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि जौनपुर जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय यात्रा में उमड़ा जन समूह भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क़ से नाराजगी बताता है। भाजपा की केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने चुनाव घोषणा पत्र का बीस प्रतिशत काम भी नही पूरा किया।
कहा दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक का हक छीनने का काम कर रही है प्रदेश की योगी सरकार। यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार साल में जितनी भी भर्ती परीक्षा थी सबका पेपर लीक हुआ है जो सरकार की नाकामी है। जिसके चलते युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। संविधान ने सबको समानता का अधिकार दिया है लेकिन भाजपा सरकार इस अधिकार को छीनने के प्रयास में जुटी है। कहा प्रदेश में 2022 का चुनाव भाजपा को दिल्ली की गद्दी से बेदखली का परवाना होगा।

जातीय जनगणना पर योगी सरकार पर प्रहार करते हुए ललई ने कहा प्रदेश में हिजड़ों की गिनती हो सकती है तो पिछड़ों की क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि थाने, ब्लाक और तहसीलों में जाति के नाम पर लोगों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। कहा अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को 18 हजार रुपये वार्षिक पेंशन दी जाएगी।कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव, शिवेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन संजय राजभर ने किया। इस मौके पर जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व विधायक मो. अरशद खान, भगेलू राम, सैयद उरूज, अरशद अंसारी, श्रवण जायसवाल, साजिद अलीम, गुड्डू खान, नोमान खान, तेज बहादुर मौर्य आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37249196
Total Visitors
971
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This