26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : युवाओं के व्यक्तित्व विकास की सबसे बड़ी संस्था है जेसीआई- डॉ संदीप पाण्डेय

जौनपुर : युवाओं के व्यक्तित्व विकास की सबसे बड़ी संस्था है जेसीआई- डॉ संदीप पाण्डेय

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  नगर के एक होटल में जेसीआई जौनपुर के नवचयनित अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय रूप से जेसीआई के इतिहास पर प्रकाश डाला। बताया कि भारत में जेसीआई के उद्भव के बारे में बताया। साथ ही आगे कहा कि जेसीआई जौनपुर की स्थापना 1963 में हुई। तब से अनवरत रूप से जेसीआई उन्नति के शिखर पर अग्रसर है।उन्होंने अपने आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि 26 दिसम्बर को शपथ ग्रहण समारोह के साथ इसी महीने में कम्बल वितरण का कार्य, विकलांग विद्यालय में ड्रेस वितरण का कार्य, मतदाता जागरूकता रैली इत्यादि आयोजित किये जायेंगे। इसी क्रम में पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने आगामी कार्यक्रमों के लिये शुभकामना दी। पूर्व मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ ने बताया कि जेसीआई जोन तृतीय से निकले हुए बहुत सारे लोगों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन किया है।

जोन वाइस प्रेसीडेंट गौरव सेठ ने कहा कि जेसीआई विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कराकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करता है। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि हमारी संस्था एक संदेश देने का कार्य करती है। पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ ने कहा कि जेसीआई स्वयं को विकसित करने की एक बड़ी संस्था है। पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि जेसीआई नेतृत्व विकसित करने का कार्य करती है। पूर्व अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने नवचयनित अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रदीप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, संतोष मेडिकल, शिवेन्द्र सेठ, रमेश श्रीवास्तव, राजेश्वर मिश्रा, आशुतोष जायसवाल, मनीष चौरसिया, अतुल जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, विशाल वर्मा, चित्रगुप्त वाचस्पति, मनीष मौर्या, आकाश केसरवानी, हफीज शाह, राकेश सोनी, अजय गुप्ता सहित पूरा जेसीआई परिवार उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37106061
Total Visitors
516
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This