जौनपुर : चुनाव ड्यूटी के लिए वाहन देने में आनाकानी करने पर विद्यालयों और वाहन मालिकों को अल्टीमेटम

जौनपुर : चुनाव ड्यूटी के लिए वाहन देने में आनाकानी करने पर विद्यालयों और वाहन मालिकों को अल्टीमेटम

# समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराया तो निर्वाचन में बाधा उत्पन्न करने के तहत होगी एफआईआर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               परिवहन विभाग ने चुनाव ड्यूटी के लिए वाहन देने में आनाकानी करने वाले 8 विद्यालयों और 13 निजी वाहन स्वामियों को अल्टीमेटम दिया है। विभाग ने साफ कहा है कि अगर समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया तो संबंधित वाहन स्वामियों और विद्यालयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए आवश्यकतानुसार बस, स्कूल बस और बोलेरो गाड़ियों के अधिग्रहण का आदेश संबंधित वाहन मालिकों को तामील करा दिया गया था। इनमें से 8 विद्यालयों और 13 वाहन स्वामियों ने वाहन देने में आनाकानी की।
इन सभी के खिलाफ निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने के कारण एफआईआर कराने के लिए तहरीर देने की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उचित समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराए गए तो उक्त स्कूलों और वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। उसके बाद की सारी जिम्मेदारी उक्त स्कूल के प्रबंधन और वाहन स्वामी की होगी।
Previous articleखारकीव में रुस के हमले से एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
Next articleजौनपुर : चोरों ने परिजनों को घर में बंदकर लाखों का सामान किया पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?