जौनपुर : चोरों ने परिजनों को घर में बंदकर लाखों का सामान किया पार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के पोरईकला गांव में चोरों ने सोमवार की रात एक घर के परिवार को घर में बंद करके लाखों का जेवर और नगदी पार कर दिया। अगले दिन सुबह उठने पर परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
















