36.7 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित किया स्वेटर

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित किया स्वेटर

# 150 विद्यार्थियों को दिया गया स्वेटर

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। इसी आस्था का पालन करते हुए जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा क्षेत्र के नटौली ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में 150 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी डा. राजकुमार मिश्र रहे।

अध्यक्ष जेसी आशीष जायसवाल ने बताया कि भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी बेसहारा और जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और कंबल वितरण का संकल्प लिया गया। इस क्रम में गुरुवार को ग्राम नटौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में 150 से ज्यादा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी डॉ. राजकुमार मिश्रा ने कहा कि संस्था द्वारा अनवरत प्रत्येक वर्ष मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते रहने का प्रयास सराहनीय है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश चंद्र मिश्र ने कहा कि संस्था के प्रयास अनुकरणीय हैं और इस वितरण से जरूरतमंद बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी। संचालन पूर्व अध्यक्ष जेसी रविंद्र दुबे ने किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक जेसी विकास अग्रहरि ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष जेसी अविनाश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपक जायसवाल, जेसी दिवाकर मिश्रा, जेसी सौरभ सेठ, सचिव जेसी हिमांशु गुप्ता, जेसी धीरज जायसवाल, जेसी उज्ज्वल सेठ, जेसी ज्ञानेंद्र यादव, जेसी निर्भय जायसवाल, जेसी देवी प्रसाद चौरसिया, जेसी मिथिलेश नाग आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37245911
Total Visitors
845
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें # जोन को-आर्डिनेटर घनश्याम खरवार ने किया केंद्रीय चुनाव कार्यालय...

More Articles Like This