36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : डॉ तंजीला रहमान बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री

जौनपुर : डॉ तंजीला रहमान बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री

# शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
           भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी ने हर स्तर पर मजबूती के लिए तमाम प्रकोष्ठों में फेरबदल कर नई स्फूर्ति भरने का काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार की सांय रागिनी सिंह को भाजपा महिला मोर्चा की नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने अपनी नई कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की सशक्त महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी में अनीता हास्पिटल एण्ड लैप्रोस्कोपिक सेन्टर की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ तंजीला रहमान को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ तंजीला रहमान के जिला मंत्री बनने की सूचना पर हास्पिटल प्रबंधन समेत चिकित्सा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस दौरान डॉ तंजीला रहमान ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस भरोसे से मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का शत प्रतिशत प्रयास करूंगी एंव महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से डॉ अभिषेक रावत, डॉ फैज़ान, मो. तैय्यब, मोहम्मद आसिफ़, मो. आतिफ, वीर अभिमन्यु, अनुपम चौधरी समेत तमाम लोग रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37207676
Total Visitors
1136
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This