30.1 C
Delhi
Tuesday, September 16, 2025

जौनपुर : तकनीकी एंव विज्ञान में नई पीढ़ी का रूझान प्रशंसनीय- रवि शेखर

जौनपुर : तकनीकी एंव विज्ञान में नई पीढ़ी का रूझान प्रशंसनीय- रवि शेखर

# देववाणी स्कूल में किया गया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  नगर के पुराना चौक स्थित देववाणी संस्कृत विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विशिष्ट वैज्ञानिक मॉडल का प्रदर्शन कर अपना हुनर दिखाया।
प्रदर्शनी की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक विनोद आर्या और प्रबंधक रामलला यादव ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने तरह तरह के माॅडल पेश किए, जिनमें कुछ वर्किंग मॉडल थे और कुछ नान वर्किंग। सारे मॉडल पूरी तरह विज्ञान पर आधारित थे।
प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि रहे सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक रवि शेखर चौरसिया ने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया। कक्षा छह की छात्रा परी की टीम द्वारा बनाए गए वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल को पहला स्थान, कक्षा पांच के वजै़फ और आरूष को फायर अलार्म के लिए दूसरा स्थान वहीं कक्षा चार के रौनक और उनके साथियों द्वारा बनाए गए विंड टर्बाइन को तीसरा स्थान मिला।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि इसी प्रकार के छोटे छोटे प्रयोग करते हुए ही एक दिन बड़ा प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि नई पीढ़ी का रूझान तकनीकी एंव विज्ञान से बढ़ा है इसी का परिणाम है कि बच्चों ने बढ़-चढ़कर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। आगे कहा कि हर बडे़ आविष्कार की शुरुआत छोटी खोजों से होती है।
कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रधानाचार्या वंदना देवी, दीपक मिश्रा, शेखर यादव, पूजा अग्रहरि, शिवानी, प्रियंका अग्रहरि आदि ने योगदा दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This