जौनपुर : पांचवें दिन भी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन रहा जारी

जौनपुर : पांचवें दिन भी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन रहा जारी

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               अधिवक्ता और लेखपाल के बीच मारपीट के बाद मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। आरोपी लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने से आक्रोशित अधिवक्ता लगातार पांचवे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर न्यायालयों का बहिष्कार किया। शनिवार को अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
बता दें कि सप्ताहभर पूर्व निकट संबंधी प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने को लेकर वकीलों और लेखपालों के बीच मारपीट हो गई थी। लेखपाल बृजकिशोर यादव की तहरीर पर आरोपी वकील अजय सिंह व राणा अजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वकीलों ने भी तहरीर देकर आरोपी लेखपालों पर घूस मांगने और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसमें आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। आक्रोशित वकीलों विरोध में न्यायालयों के बहिष्कार का अभियान चलाया।

इस दौरान महामंत्री एडवोकेट पुष्पकान्त यादव, रामचंदर यादव, समर बहादुर यादव, राजदेव यादव, लालता यादव, भारत यादव, रवि श्रीवास्तव, मो. शारिक खान, विक्रम सिंह, राजीव सिंह, अमरनाथ सिंह, लालचंद, राजमणि मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, महंत देव यादव आदि रहे।
Previous articleसुल्तानपुर : जीवन मूल्य सिखाने वाला विषय है हिन्दी- प्रो. डीके त्रिपाठी
Next articleजौनपुर : तकनीकी एंव विज्ञान में नई पीढ़ी का रूझान प्रशंसनीय- रवि शेखर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?