30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, साथी गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, साथी गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विसेशरपुर चौकिया तिराहे के पारस मेमोरियल के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूपी 62 BC 1571 है, उक्त मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक सोनू प्रजापति पुत्र फिरतू उम्र 21 वर्षीय निवासी मोझीपुर थाना खुटहन की हुई मौके पर मौत तथा दूसरा युवक अमरजीत यादव पुत्र राम सागर यादव निवासी मोझीपुर थाना खुटहन की स्थिति हुई गंभीर जिसे जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सक द्वारा उपचार चल रहा है।

दुर्घटना के बाद शाहगंज जौनपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी किंतु मौके पर पहुंची लाइनबाजार थाना पुलिस व चौकियाँ चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल ने सड़क दुर्घटना के शिकार हुए घायल युवक व मृतक के शव को जिला चिकित्सालय भेज यातायात सुचारु रुप से चालू कराया। पुलिस ने सोनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में जुटी रही।
Mar 13, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37254038
Total Visitors
803
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This