27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : धान खरीद न होने पर किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

जौनपुर : धान खरीद न होने पर किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              नगर के नई सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद ना होने पर नाराज किसानों ने भाकियू के तहसील अध्यक्ष राम तीरथ यादव के नेतृत्व में सोमवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। नई सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम तीरथ यादव के नेतृत्व में किसानों की धान खरीद न होने पर किसानों के साथ प्रदर्शन करते हुए क्रय केंद्र के प्रभारी पर विभिन्न आरोप लगाया।
किसान उदय प्रकाश सिंह, लव-कुश मौर्या, संदीप यादव शेखवलिया, राधेश्याम प्रजापति दिपाईपुर, इंद्रजीत सिंह, हनुमान बिंद निवासी कोतरहां आदि ने बताया कि वे लोग मंडी समिति क्रय केंद्र पर कई दिनों से अपना धान बेचने के लिए पडे हुए हैं लेकिन क्रय केंद्र पर उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है धान खरीद मनमाने ढंग से केंद्र प्रभारी द्वारा कराया जा रहा है।
किसानों का आक्रोश देखकर केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके से फरार हो गए। फिलहाल किसान नेता राम तीरथ यादव ने मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को दी तत्पश्चात एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस संबंध में पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37220514
Total Visitors
687
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This