26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : बाबा साहब के बताये हुए रास्ते पर चलने की जरूरत- अरविन्द पटेल

जौनपुर : बाबा साहब के बताये हुए रास्ते पर चलने की जरूरत- अरविन्द पटेल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव बाजार में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये और दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाज में फैल रही कुरीतियों का विरोध करते हुए आपसी भाईचारा व एकजुटता से रहने की बात कही उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे बाबा साहब अंबेडकर एक विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। आपने दलित समाज मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेद-भाव के खिलाफ आवाज उठाई और अभियान चलाएं सामाजिक छुआ-छूत और जातिवाद के खात्मे के लिए काफी आंदोलन किया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब दलित और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निछावर कर दिया। अंबेडकर ने खुद भी उस छुआ-छूत, भेदभाव और जातिवाद का सामना किया जिसने भारतीय समाज को खोखला बना दिया था। इस अवसर पर श्याम सुंदर पटेल, शाहआलम अन्सारी, विपिन पटेल, वृजेन्द्र पटेल, जंगबहादुर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37106063
Total Visitors
517
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This