जौनपुर : नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को नशीले पावडर के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया।

सोमवार की सुबह उप निरीक्षक संजय सिंह अपने हमराही कांस्टेबल प्रदीप यादव, अश्वनी शर्मा एवं अभिषेक कुमार के साथ नगर के जेसीज चौक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आरहे एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम नशीला पावडर बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी उसरा भादी पानदरीबा थाना शाहगंज बताया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।
















