30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : निजी गोदाम पर प्रशासन ने छापेमारी कर गोदाम किया सील, हड़कंप

जौनपुर : निजी गोदाम पर प्रशासन ने छापेमारी कर गोदाम किया सील, हड़कंप

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहा गांव स्थित एक गल्ला कारोबारी के गोदाम पर प्रशासन ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। गल्ला कारोबारी मौके पर नहीं मिला और गोदाम में ताला बंद था। पुलिस अफसरों की मौजूदगी में अफसरों ने गोदाम को सील कर दिया। शुक्रवार की सुबह गोदाम का ताला खोलवाकर उसमें रखे अनाज की जांच की गई। मौके पर कारोबारी की ओर से कोई कागजात नहीं दिखाया गया जिससे गोदाम को फिर से सील कर लाइसेंस और अनाज से सबंधित अभिलेख के साथ डीएसओ कार्यालय में तलब किया गया है।

धनुहा गांव निवासी एवं रामपुर की पूर्व प्रमुख नंदनी जायसवाल के देवर राकेश जायसवाल के पास प्रियांश ट्रेडर्स नाम से गल्ले का लाइसेंस है और गांव में ही उनका गल्ला गोदाम है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य को शिकायत मिली थी कि धनुहा गांव में स्थित गल्ला कारोबारी के गोदाम में सरकारी अनाज डंप किया गया है। डिप्टी सीएम ने गोदाम की जांच कराने का निर्देश डीएम को दिया। डीएम के निर्देश पर डीएसओ संतोष विक्रम शाही, नायब तहसीलदार, सीओ मड़ियाहूं पुलिस बल के साथ रात में करीब दस बजे धनुआ गांव पहुंचे और गल्ला कारोबारी राकेश जायसवाल के गोदाम पर छापा मारा।

रात में मौके पर कोई नहीं मिला तो गोदाम को सील कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस बल के साथ डीएसओ, नायब तहसीलदार संतोष सिंह, सीओ एसपी उपाध्याय, रामपुर थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोदाम खोलवाकर देखा गया तो अंदर एक हजार बोरी चावल और दो सौ बोरी गेहूं मिला । करीब दो सौ बोरी पर सरकारी अनाज का लेबल लगा था। व्यापारी मौके पर नही आया। पता चला कि उनके बेटे की तबीयत खराब है और वह किसी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। गोदाम को सील कर गोदाम को सील कर पुलिस तैनात कर दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37217198
Total Visitors
947
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This