27.8 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : एएसपी ने किया सिकरारा थाने का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर : एएसपी ने किया सिकरारा थाने का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                एएसपी त्रिभुवन नाथ सिंह ने शुक्रवार को सिकरारा थाने का निरीक्षण किया। साफ सफाई बेहतर दिखी, लेकिन अभिलेखों का रख-रखाव दुरुस्त नहीं था इसमें सुधार का निर्देश दिया गया।उन्होंने थानाध्यक्ष सैय्यद हुसैन मुंतजर को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों का जल्द निस्तारण करें।

थाने पर पड़ी बेकार हो चुकी वस्तुओं को शीघ्र विधिक कार्रवाई के साथ पुलिस लाइन में जमा कराएं। एसओ को निर्देशित किया कि अपराध संबंधी जो भी विवेचना है, उनका त्वरित निस्तारण करें। बीट पर महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाए। उसके बारे में ठीक से ब्रीफ किया जाए, जिससे मिशन शक्ति का सपना और लक्ष्य साकार हो सके। उन्होंने महिला हेल्पडेस्क पर तैनात सिपाही से शिकायतों के रखरखाव, उनकी सुनवाई और निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। कंप्यूटर सिस्टम में शिकायतों के अपलोड करने की जानकारी कर शिकायतों के रख-रखाव संबंधी दिशा निर्देश दिए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37128655
Total Visitors
671
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This