36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर : नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के समीप रविवार की देर रात नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और रास्ते में उसकी मौत हो गई।

सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी संजीव कुमार (24) पुत्र राम सबद यादव रविवार की देर रात करीब एक बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था कि गांव की ही सीमा पर नीलगाय की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया स्वजन शव को अपने साथ घर ले गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37255466
Total Visitors
860
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This