31.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : पालिकाध्यक्ष ने किया भोले भंडारी का किया जलाभिषेक

जौनपुर : पालिकाध्यक्ष ने किया भोले भंडारी का किया जलाभिषेक

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                प्रधानमंत्री द्वारा केदारनाथ धाम में भगवान शिव के जलाभिषेक एवं आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण के समय पूरे देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। वहीं आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण और प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण भी लोगों ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर, दूरदर्शन आदि माध्यम से सुना। इसी क्रम में शाहगंज नगर पालिका द्वारा मेन रोड स्थित श्री राधाकृष्ण महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री के भाषण तथा मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था की गयी थी।

इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल एंव नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा पूजा अर्चना करके भगवान से प्रार्थना की वह समस्त देशवासियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें तथा इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से समस्त मानव जाति की रक्षा करें। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आदि शंकराचार्य के जीवन के विषय में बताया और लोगों से आह्वान किया कि आज हमें ऋषियो मुनियों तथा योगियों के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है वे हमारे पथ प्रदर्शक थे जिन्हें हम भूलते जा रहें हैं। इस अवसर पर अनिल मोदनवाल, सुनील कुमार अग्रहरि समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37190926
Total Visitors
1116
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This