35.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

जौनपुर : पीएम के रैली में जा रही समूह की महिलाएंओ को नहीं मिली बस, हुआ हंगामा

जौनपुर : पीएम के रैली में जा रही समूह की महिलाएंओ को नहीं मिली बस, हुआ हंगामा

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रयाग में होने वाली पीएम मोदी की रैली में जाने के लिए महिलाओ को बस में जगह नही मिली।जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संगम नगरी में थे इस दौरान पीएम मोदी मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग ले रहे थे प्रयागराज के परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उनका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित स्वयं सहायता समहू से जुड़ी महिलाओ को अधिकारियों द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर बुलाया गया था। जहां मंगलवार भोर से ही महिलाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया, लेकिन सुबह साधन की व्यवस्था उचित ना होने पर वे भड़क उठी। उनकी संख्या बल अधिक होने पर महिलाओं को बस में जगह नहीं मिली तो वे जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ब्लॉक के कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि बिना वजह हम लोगों को बुलाकर ठंड में परेशान किया गया।जिम्मेदारों की लापरवाही छुपाकर उल्टे धमकी दी जा रही है कि कार्यक्रम के बाद समूह बंद कर सभी को बाहर निकाल दिया जाएगा। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस से भी महिलाओ की नोक-झोंक हो गई बढ़ते बवाल की सूचना पर एसडीएम अर्चना ओझा, तहसीलदार संतोष सिंह व सीओ एसपी उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घण्टों माथापच्ची कर हंगामा कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37149394
Total Visitors
571
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बाइक से गिरकर किशोर की मौत, साथी घायल

बाइक से गिरकर किशोर की मौत, साथी घायल पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7            फूलपुर थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This