21.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : प्रभारी निरीक्षक खेतासराय को दी गई भावभीनी विदाई

जौनपुर : प्रभारी निरीक्षक खेतासराय को दी गई भावभीनी विदाई

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने शासन व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए तबादला हंटर चला दिया जिसमें कई थाने के प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर भेजा है। इसी क्रम में खेतासराय थाना प्रभारी राजेश यादव को भी गैर जनपद चंदौली के लिए स्थान्तरण कर दिया गया। उनके स्थान्तरण पर स्थानीय थाना परिसर में विदाई का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने माला पहनाकर भावभीनी विदाई किया।
थाना प्रभारी राजेश यादव ने अपने 15 माह के कार्यकाल में सराहनीय कार्य किया है। अपराध एंव अपराधियों के लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाएं जा रहे अभियान के अनुक्रम में लगातार अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का उत्कृष्ठ कार्य किया है। इन्ही सराहनीय कार्य को लेकर पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने सम्मानित भी किया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते चले आये जनपद के अति संवेदनशील थानों में एक खेतासराय का भी नाम है। जहां पर ला एंड आर्डर मेंटेन रखने के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहता है। ऐसे में उनका 15 माह का कार्यकाल स्थानीय लोगों में हमेशा चर्चा का विषय बना रहेगा। चंदौली के लिए स्थान्तरण हुए राजेश यादव के विदाई समारोह में पूरा स्टॉफ सहित स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर भावभीनी विदाई किया। इनके जगह पर थानाध्यक्ष रहे शाहगंज सर्किल क्षेत्र स्थित सरपतहां थाना के प्रभारी श्री प्रकाश राय खेतासराय थाना के नए प्रभारी होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से धर्मचंद्र गुप्ता, बलिहारी राजभर, गजेंद्र पाण्डेय, सोनू बिन्द सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37178381
Total Visitors
571
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This