जौनपुर : प्रेमिका-प्रेमी के हत्यारों को आजीवन कारावास
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र में छह वर्ष पूर्व के प्रेमी-प्रेमिका की हत्या मामले में बृहस्पतिवार को तीन दोषियों को आजीवन कारावास एवं 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय ने जुर्माने की आधी धनराशि युवती के पिता को देने का आदेश दिया है।प्रतापगढ़ निवासी नवीन सिंह की मोबाइल फोन की दुकान और बदलापुर के दिनेश उपाध्याय के पुत्र प्रशांत उपाध्याय की हार्डवेयर की दुकान अगल-बगल थी। मुकदमे के अनुसार, नवीन और प्रशांत में दोस्ती थी। नवीन का कोल ढेमा निवासी प्रतिमा से प्रेम संबंध था।


















