24.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : बस मुहैया न होने से नाराज एसएचजी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जौनपुर : बस मुहैया न होने से नाराज एसएचजी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

# पीएम की सभा में जाने के लिए भोर मे ही ब्लाक मुख्यालय पहुँची थी महिलाएं

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन सभा में जाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पूर्व में सूचित किया गया था कि उन्हे ब्लाक मुख्यालय से बस मुहैया करायी जायेगी। जो उन्हें सभा स्थल ले जायेगी। अल सुबह ब्लाक पर ढाई सौ से अधिक की संख्या में महिलाएं पहुंच गई। प्रशासन के द्वारा एक मात्र बस मुहैया करायी गई। जिसमें मात्र 77 महिलाएं ही जा सकी।शेष बची सैकड़ों महिलाएं घंटो तक दूसरी बस आने का इंतजार करती रही। जब उनका धैर्य जवाब दे गया तो वे उग्र होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।
वहां पहुंची पुलिस व अन्य अधिकारियों के काफी समझाने के बाद महिलाएं घर वापस लौट गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन चाहता है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में महिलाएं न पहुंचें, जिससे प्रधानमंत्री का महिलाओं के प्रति सशक्तिकरण योजना को नुकसान पहुंचे। बीडीओ बीरभानु सिंह ने बताया कि बस की जिम्मेदारी आरटीओ की थी। उनके द्वारा बस न भेजने से ऐसी समस्या उत्पन्न हुई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37181304
Total Visitors
725
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This