31.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : मां ने रिश्तेदार पर लगाया नाबालिक बेटी भगा ले जाने का आरोप

जौनपुर : मां ने रिश्तेदार पर लगाया नाबालिक बेटी भगा ले जाने का आरोप

# मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर नाबालिक किशोरी की तलाश कर रही है पुलिस

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मां ने अपनी नाबालिक बेटी को एक रिश्तेदार के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मां ने नामजद तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस से गुहार लगाई है।

उक्त गांव निवासी मां ने बताया कि वह बहुत गरीब है। इधर उधर मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती है। बीते आठ तारीख को शाम के समय चचेरे भाई के साला उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो उसने थाने में नामजद प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से बेटी की सकुशल घर वापसी की गुहार लगायी है। उसने बताया कि उसका रिश्तेदार शादीशुदा है। उसकी इस हरकत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। उसने पुलिस से उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित करके लड़की की तलाश की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37249414
Total Visitors
946
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This