36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : मिशन शक्ति के तहत विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर : मिशन शक्ति के तहत विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
             लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके छात्राओं का उनके लाभों से अवगत कराया गया। जिसमें सर्वप्रथम छात्राओं को इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर शिवाजी सिंह द्वारा योग से जुड़ी विभिन्न क्रियाओं को कराते हुए अनुलोम विलोम, कपालभांति, भस्त्रिका आदि जैसे सूक्ष्म योग क्रियाओं को कराने के साथ साथ उनके लाभ से भी परिचित कराया गया।
सेमिनार कार्यक्रम के तहत संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश चंद्र द्वारा ‘महिला सुरक्षा समस्या एवं समाधान’ विषय पर महिलाओं की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, एवं पारिवारिक समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके अनेक समस्याओं के समाधान का सफल प्रयास भी किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाएँ शिक्षा के माध्यम से व्यक्तिगत विकास करते हुए अपने समाज, राष्ट्र, देश के विकास में भी अपना अमूल्य योगदान दे सकती है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में गृह विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमृता बरनवाल ने छात्राओं की समस्याओं को सुना तथा सरल भाव से उनका मार्ग दर्शन करते हुए उनके समस्या का समाधान किया। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की रोवर्स रेंजर्स एवं एनएसएस इकाई की छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में साफ़ सफाई का कार्य किया तथा सब ने सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मोती चंद यादव, प्रो. अखिलेश राम, प्रो. अविनाश चंद यादव, ओम प्रकाश मिश्र, रत्नेश कुमार, सुरेश कुमार, संतोष कुमार, अनुराग यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37207439
Total Visitors
1123
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This