35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : वृक्ष धरा का आभूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं- जान्हवी सिंह

जौनपुर : वृक्ष धरा का आभूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं- जान्हवी सिंह

# पर्यावरण संरक्षण के लिए तेजीबाज़ार प्राथमिक विद्यालय पर डेढ़ हजार पौधे

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
              पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन की नैतिक जिम्मेदारी हम सभी की है। वृक्ष धरा का आभूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं उक्त बातें ग्राम प्रधान जान्हवी सिंह ने स्थानीय प्राथमिक विद्यालय तेजीबाजार प्रांगण में पौधारोपण के दौरान कही। ग्राम प्रधान जान्हवी सिंह के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण समेत आस-पास प्रधानाचार्या संध्या सिंह के निर्देशन में लगभग डेढ़ हजार पौधारोपण किया गया।

इस संबंध में संध्या सिंह ने बताया कि यह कार्य ग्राम सभा की प्रधान जान्हवी सिंह के द्वारा विद्यालय प्रांगण को सुंदरीकरण करने हेतु किया गया है। आवश्यकतानुसार प्रांगण में इंटरलॉकिंग भी लगाई जायेगी। विद्यालय प्रांगण में वातावरण शुद्ध रहे स्वच्छ हवा मिले जिससे जीवन स्वस्थ्य रहे, इसी मंशा से ग्राम प्रधान द्वारा प्रांगण में पौधरोपण के माध्यम से सुंदरीकरण कराया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37186034
Total Visitors
763
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This