34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : शादी के लिए परिजनों के राजी न होने पर प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

जौनपुर : शादी के लिए परिजनों के राजी न होने पर प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के चिटकों गांव स्थित महाबीर मंदिर परिसर में शादी के लिए परिजनों के राजी न होने पर किशोर प्रेमी युगल ने गुरुवार रात विषाक्त पदार्थ खा लिया।गंभीरावस्था में वहीं दोनों पड़े रहे। भोर में दौड़ लगाने वाले युवकों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने किशोरी को जिला अस्पताल तो किशोर को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मारिकपुर गांव निवासी साहब लाल गौड़ की पुत्री जानकी उर्फ माधुरी (16) का पड़ोसी के रिस्तेदारी के किशोर मेहनगर आजमगढ़ थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी छेदी के पुत्र नीरज कुमार सैनी (17) संग आते जाते आँखे चार हो गई। दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चलता रहा। प्यार परवाना चढ़ता गया। दोनों छुप छुप कर मिलते रहे धीरे धीरे इस बात की जानकारी परिजनों को हुई। परिजनों ने डांट डपट के साथ ही बन्दिशें लगानी शुरू कर दी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन राजी नहीं हुए बावजूद मिलना जारी रहा।

गुरुवार रात किशोरी बिना बताएं घर से निकल गईं और किशोर भी अपने घर से आ गया। दोनों चिटकों गांव स्थित महाबीर मंदिर परिसर में रुके। रात में क्या बात हुई कि दोनों ने साथ मरने का निर्णय ले लिया और विषाक्त पदार्थ खा ली। गंभीरावस्था में दोनों वहीं पड़े रहे। भोर में दौड़ लगाने वाले युवकों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गईं जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख किशोर को ट्रॉमा सेंटर तो किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां किशोरी की हालत स्थिर तो किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37205521
Total Visitors
1059
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This