30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली में हुई प्रेमी जोड़े की शादी

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली में हुई प्रेमी जोड़े की शादी

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                वर्षों से चल रहा प्रेम प्रपंच सोमवार को कोतवाली पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर कोतवाली पुलिस ने दोनों परिवारों के सामने मंदिर में शादी करवाया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद लड़की पति के साथ थाने से ससुराल चली गई।कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवक का उसी गाँव की युवती से काफी समय से प्रेम प्रपंच चल रहा था।

लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। सप्ताह पूर्व लड़की की माँ ने युवक पर चोरी की नीयत से देर रात घर में घुसने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया था। मामले की जांच में आरोप गलत निकला। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया जहां मामला प्रेम प्रपंच और विवाह करने का सामने आया। प्रेमी जोड़े स्वजातीय थे। गाँव के संभ्रांत लोगों और पुलिस के समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्ष शादी को राजी हुए। कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में दोनों ने शादी करके सात जन्मों तक साथ निभाने की शपथ ली।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37251864
Total Visitors
675
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This