30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : संगठन में कोई छोटा-बड़ा नहीं बल्कि सभी एक दूसरे के पूरक- जिलाध्यक्ष

जौनपुर : संगठन में कोई छोटा-बड़ा नहीं बल्कि सभी एक दूसरे के पूरक- जिलाध्यक्ष

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                      भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यकर्ताओं को चुनावी सुझाव देते हुए उनमें जोश भरा। उन्होंने शाहगंज विधानसभा के सभी मण्डलों में आयोजित सदस्यता अभियान कैंप में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के लिए भाजपा ने सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए टेस्ट अभियान में क्रास चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ने के लिए मोबाइल फोन के जरिए मिस्डकॉल करिये और सदस्यता ग्रहण करिए।

बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चला कर नये सदस्यों को जोड़ने का कार्य कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। उन्होंने आगे कहा कि संगठन में कोई छोटा या बड़ा नहीं है बल्कि हम सभी एक दूसरे के पूरक हैं। हम सब मिलकर भाजपा की ताकत हैं, विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा की ताकत से बौखलाहट में है भाजपा अपने सिद्धांतों पर कायम है उसकी कथनी और करनी में कदापि फर्क नहीं है।
इसी क्रम में मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के बेलवार मण्डल में मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र बिंद के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला महामंत्री ने कहा कि कार्य को पहाड़ मानने से लक्ष्य कभी पूरा नहीं होता है, उसे सरल बनाना होता है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के निर्धारित अभियान में लगकर आप सभी मतदाता को बढ़ाने का लक्ष्य अवश्य पूरा करें। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के जरिए पुराने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करे।
उक्त अवसर पर मंडल महामंत्री बड़ेलाल तिवारी, अजय जायसवाल, विधानसभा विस्तारक गिरीश पांण्डेय जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज द्विवेदी, पंकज सिंह, दिनेश मिश्रा, छोटेलाल पांण्डेय पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा, अवधेश मिश्रा शक्ति केंन्द्र प्रमुख गोपाल मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप जायसवाल, शुभम मौर्या, मण्डल मीडिया प्रभारी संदीप जायसवाल आदि पदाधिकारी लोंग उपस्थिति रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37251001
Total Visitors
645
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This