36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : समर्पण संस्था के तत्वावधान में लगाया गया नेत्र चिकित्सा शिविर

जौनपुर : समर्पण संस्था के तत्वावधान में लगाया गया नेत्र चिकित्सा शिविर

# 151 लोगों की जांच कर दी गई निशुल्क दवाएं

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था समर्पण के तत्वावधान में दिशा हॉस्पिटल जौनपुर के प्रसिद्ध डॉ वेंकटेश श्रीवास्तव की टीम के द्वारा रविवार को नगर पंचायत खेतासराय में निःशुल्क जांच शिविर एंव निःशुल्क दवा वितरण का आयोजन स्व. किशोरी लाल गुप्ता पूर्व सरपंच के नवनिर्मित भवन पर किया गया। जिसमें खेतासराय सहित आस-पास एंव दूर- दराज के गांवों से आये 151 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया।

इस दौरान संस्था के आनंद बरनवाल, सन्दीप मौर्य प्रधान आर्यनगर, राजेश, मनीष गुप्ता, रामानंद विश्वकर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष शाहगंज सर्वेश चौरसिया, सत्येंद्र गुप्ता, प्रद्युम्न तिवारी, राजकेशर, अमित गुप्ता, अरुण गुप्ता, अनिल कन्नौजिया, मोहन विश्वकर्मा, अमरजीत गौतम सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। विशिष्ट अथिति के रूप में पशु चिकित्सक डॉ आलोक सिंह एंव राजेश चौधरी रहे। नेत्र सर्जन डॉ वेकटेश श्रीवास्तव के साथ अतुल कुमार श्रीवास्तव मैनेजर, सीनियर ऑप्टोमेट्रिक रामचन्द्र, ऑप्टोमेट्रिक शालिनी, टेक्नीशियन बब्लू यादव सहित अन्य स्टॉफ के लोग मौजूद रहे। अंत में संस्था अध्यक्ष डॉ अमलेंद्र गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37256795
Total Visitors
816
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This