जौनपुर : सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने पर कांस्टेबल निलंबित
# अग्निपथ योजना के विरोध का वीडियो हुआ था वायरल
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
अग्निपथ योजना को लेकर सरकार के खिलाफ बोलने वाले केराकत कोतवाली में तैनात कांस्टेबल विश्वास यादव को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। कांस्टेबल केराकत रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात था। वहां कुछ मीडियाकर्मी भी थे। सामान्य बातचीत के दौरान एक ने कांस्टेबल को सरकार के खिलाफ बोलने के लिए उकसा दिया। इस दौरान एक अन्य ने उसका ऑडियो वीडियो रिकार्ड कर लिया और वायरल कर दिया।



















