36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : सिलिंडर फटने से सीमेंट शेड उड़ा, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

जौनपुर : सिलिंडर फटने से सीमेंट शेड उड़ा, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             सुजानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया रामनाथ गांव की मुस्लिम बस्ती निवासी शकील अहमद के घर में शुक्रवार की रात खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से आग लगने से सीमेंट शेड उड़ गया। घर के अंदर खाना बना रहीं रूखसाना ने बच्चों के साथ भाग कर किसी तरह जान बचाई। इसके कुछ देर में सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। आग से घर में रखे गृहस्थी के सामान जल कर खाक हो गए।

शुक्रवार की रात करीब 8 बजे शकील की पत्नी रूखसाना ने खाना पकाने के लिए जब गैस चूल्हा जलाया जलाने के लिए माचिस जलाई, उसी दौरान सिलिंडर में आग लग गया। किसी तरह शोर मचाते हुए रूखसाना नन्हें-नन्हें बच्चों को लेकर मकान के बाहर भागीं। इस बीच आग लगने से घर में रखे नकद रुपये, आभूषण व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गए। ग्राम प्रधान जयराम यादव की सूचना पर शनिवार को सुबह मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल अखिलेश यादव ने जांच पड़ताल की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37209195
Total Visitors
920
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This