34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : सीएचसी मछलीशहर का सीएमओ ने किया निरीक्षण

जौनपुर : सीएचसी मछलीशहर का सीएमओ ने किया निरीक्षण

# कोविड टीकाकरण में तेजी लाने का दिया निर्देश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने एसीएमओ डॉ प्रभात कुमार के साथ मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बने नये बाग की सराहना की। उन्होंने टीकाकरण की स्थिति भी देखी और वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विशाल सिंह यादव से इस बारे में जानकारी ली।

डॉ विशाल ने बताया कि बुधवार को अभी तक 15 से 18 वर्ष के 250 किशोरों को टीके की पहली डोज लग चुकी है जबकि 18 वर्ष से अधिक उम्र के 151 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस पर उन्होंने टीकाकरण में और तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएचसी परिसर का अवलोकन किया जहां साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक दिखी। सभी चिकित्साधिकारी एवं चिकित्साकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित मिले। उन्होंने कोविड की तीसरी लहर का सामना करने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। आक्सीजन प्लांट, आक्सीजन कंसंट्रेटर तथा वार्डों की व्यवस्था से संतुष्ट दिखीं।

उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से भी मुलाकात की। उनसे 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोरों तथा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का भी अधिक से अधिक टीकाकरण कराकर क्षेत्र को कोविड की तीसरी लहर से बचाव करने में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि कोविड की दोनों डोज लगवा कर कोई भी व्यक्ति सुरक्षित हो सकता है। दोनों डोज लगवाने के साथ ही कोविड अनुरूप व्यवहार करना भी जरूरी है। लोगों के बीच रहने पर मास्क लगाना जरूरी है। जहां भी रहें लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रहें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। कुछ भी छुएं तो साबुन-पानी से हाथ जरूर धुल लें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37203394
Total Visitors
908
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This