36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : सेवानिवृत्त होमगार्ड के जवान को दी गई भावभीनी विदाई 

जौनपुर : सेवानिवृत्त होमगार्ड के जवान को दी गई भावभीनी विदाई 

जलालपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                    थाने पर तैनात होमगार्ड जवान सत्यदेव दुबे के सेवानिवृत्त होने पर बुद्घवार को जलालपुर थाना परिसर में प्रदीप दुबे की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ व जलालपुर थानाध्यक्ष रमेश यादव रहे।
थानाध्यक्ष ने कहा कि इनके साथ कार्य करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला।हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है। सभी सरकारी कर्मी को कभी न कभी सेवानिवृत्त होना है। भोजपुरी अभिनेता चन्दन ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की कार्यो की जमकर सराहना किया। इस दौरान अभिनेता चन्दन सेठ व थानाध्यक्ष रमेश यादव ने सत्यदेव दुबे को फूल माला, शाॅल अंग वस्त्र, साइकिल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बृजभूषण उपाध्याय प्लाटून कमांडर, कृपाशंकर दुबे प्लाटून कमांडर, एसएसआई रामनिवास, एसआई रामदरस, ग्राम प्रधान श्रवण गुप्ता चिन्टु, धर्मेन्द्र सिंह, श्रवण दुबे, आनंद सिंह, सुनिल यादव, सतीश उपाध्याय, मो. आजाद, अरविन्द सिंह, सुशील उपाध्याय, सुनिल मिश्रा, पंकज गुप्ता सहित थाना के सभी पुलिस कर्मी व चौकीदार मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37132399
Total Visitors
523
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This