31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : हत्याकांड में वांछित दो अभियुक्तों को बदलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : हत्याकांड में वांछित दो अभियुक्तों को बदलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल निर्देशन में बदलापुर पुलिस ने हत्याकांड में वांछित दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय के मुताबिक वह अपने हमराहियों हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, अनिल कुमार यादव, वशिष्ठ नारायण सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव, महिला कांस्टेबल दीप्ती द्विवेदी के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 218/21 में भादवि की धारा 147, 148, 149 व 302 में फरा चल रहे नामित अभियुक्तों विनय कुमार यादव पुत्र सुभाष उर्फ कल्लु यादव एंव शुभम यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी गण रानीखुर्द थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को उसरा बाजार से रविवार की अपराह्न गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

# घटना का सक्षिप्त विवरण

गत 20 जुलाई 21 को ग्राम बदलापुर खुर्द नाले के किनारे कमरुजम्मा उर्फ निसार अहमद पुत्र मो. हारुन की हत्या किसी धारदार हथियार से कर दी गयी थी जिसके संबंध मे वादी मो. हारुन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी बदलापुर खुर्द थाना बदलापुर जनपद जौनपुर द्वारा अभियुक्तगण दीपक यादव पुत्र जगदीश कुमार यादव निवासी मछलीगांव, रोहन शुक्ल उर्फ पुड़ी पंडित पुत्र राजेश शुक्ला निवासी मछलीगांव, लवकुश यादव निवासी मछलीगांव, विपिन यादव पुत्र चंद्रजीत यादव निवासी रारी खुर्द एंव विनय यादव पुत्र सुभाष उर्फ कल्लु यादव निवासी रारीखुर्द के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था।
विवेचना के दौरान अभियुक्त शुभम यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी रारीखुर्द थाना बदलापुर जौनपुर का भी नाम प्रकाश में आया। रविवार को ग्राम उसरा बाजार टेम्पो स्टैण्ड के पास से अभियुक्तगण विनय यादव व शुभम यादव को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37215812
Total Visitors
1135
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This