तहसील मुख्यालय पर रहेगी दमकल वाहन : सीओ

तहसील मुख्यालय पर रहेगी दमकल वाहन : सीओ

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             गर्मी का मौसम शुरु होते ही आग लगी की घटना में बेतहाशा वृद्धि होने पर उसकी रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान के प्रयास पर फायर ब्रिगेड की टीम को तहसील मुख्यालय पर रखने की अनुमति मिली है।
बताते चलें कि जन प्रतिनिधियों के अथक प्रयास के बाद शाहगंज तहसील को फायर सब सटेशन की सौगात तो मिली, लेकिन सब सटेशन तहसील मुख्यालय से 10 किलो मीटर दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के नौली गांव में बनाया गया है। आग लगने की घटना में जब तक फायर टीम मौके पर पहुंचती है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। वहीं रास्ते में आजाद रेलवे क्रासिंग बंद मिलने पर तो घंटों की देरी से लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ता ह।
समस्या को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ से मिल कर भीषण गर्मी के दिनों में दमकल वाहन के साथ टीम की व्यवस्था की गई। सीओ श्री चौहान ने बताया कि फायर ब्रिगेड दस्ता को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित राजकीय महिला अस्पताल में रखा गया है। टीम के भोजन आदि की व्यवस्था कोतवाली के मेस में की गई है।
Previous articleपुलिस बूथ का निर्माण शुरु, बाजारवासियों में खुशी
Next articleबेहतर सेवा का संकल्प लेकर ने पायलटों ने मनाया ईएमटी दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?