तार पर बांस गिरने से पांच घंटे ठप्प रही खेतासराय की विद्युत आपूर्ति 

तार पर बांस गिरने से पांच घंटे ठप्प रही खेतासराय की विद्युत आपूर्ति 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            मेन लाइन ब्रेकडाउन होने से नगर की विद्युत आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रही। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के मरम्मत करने के बाद दोपहर में आपूर्ति बहाल हो सकी।पूर्वांचल से खेतासराय 33/11 विद्युत उपकेंद्र खेतासराय पर आने वाली लाइन पर मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे मखमेलपुर में बांस गिर गया।
जिससे खेतासराय कस्बे की लाइन गुल हो गई। बाजार में दुकानें खुलने के बाद विद्युत आपूर्ति ठप देख बिजली के सहारे काम करने वाले दुकानदारों का काम ठप्प हो गया। दुकानदार बिजली न रहने का कारण एक दूसरे से पूछ्ते और जानकारी लेते रहे।‌ लाइनमैन दयाराम ने बताया कि मखमेलपुर में में लाइन पर बांस गिरने से ब्रेकडाउन हो गया है। कर्मचारियों के मरम्मत के बाद दोपहर डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच जानकारी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को लोग फोन लगाते रहे लेकिन उन्हें निराशा मिली।
Previous articleक्षय उन्मूलन के तहत छात्रों को किया गया जागरुक
Next articleधूमधाम से मनाया गया धनुष यज्ञ का मेला 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?