40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

तिहरे हत्या काण्ड में पीड़ित परिवार को मिले न्याय- अरविन्द पटेल

तिहरे हत्या काण्ड में पीड़ित परिवार को मिले न्याय- अरविन्द पटेल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              सरदार सेना सामाजिक संगठन के द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ते जंगलराज के खिलाफ प्रदेश में फैले अराजकता व अपराध को देखते हुए आज सरदार सेना द्वारा महामहिम राज्यपाल को संबोधित प्रदेश व्यापी ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गयी है। प्रतिदिन कहीं ना कहीं लूट, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं प्रदेश सरकार इस प्रकार की घटना रोकने में पूरी तरह विफल हैं ऐसी स्थिति में प्रदेश के मुखिया को इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस दौरान ज्ञापन के माध्यम से हाल ही में हुए तिहरे हत्या काण्ड जैसी घटनाओं को संज्ञान दिलाते हुए न्याय हेतु गुहार लगाई। जिसमें हाल ही में जनपद कानपुर के फजलगंज चौराहे के पास उन्नाव जनपद बीघापुर थाना क्षेत्र के बैजनाथ खेड़ा निवासी व्यवसायी प्रेम किशोर पटेल (पप्पू) उनकी पत्नी ललिता व बेटे नौतिक पटेल की घर में बीते दो अक्टूबर को निर्मम हत्या कर दी गयी थी इस प्रकार की घटना से व्यवसायी का पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है परन्तु मामले में अभी तक पूर्णतः न्याय नहीं हो पाया। पीड़ित परिवार के न्याय हेतु सरदार सेना सामाजिक संगठन आज पूरे प्रदेश भर के तमाम जनपदों में प्रर्दशन करते हुए ज्ञापन के माध्यम से तीन सूत्रीय मांग करता है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर.एस. पटेल के निर्देशानुसार आज उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों में ज्ञापन सौंपने का कार्य किया। जिसमें तीन सुत्रीय मांग मृतक परिवार को एक करोड़ का मुआवजा राशि प्रदान किया जाय, परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुहैया कराया जाय एंव आरोपियों को जल्द से जल्द सजा-ए-फांसी दिया जाय। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस दौरान धीरज यादव, अमर बहादुर चौहान, शाह आलम अन्सारी, राजकुमार सिंह पटेल, शिव प्रकाश पटेल, राहूल मौर्या, रविशंकर यदुवंशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37258907
Total Visitors
785
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This