28.1 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
            क्षेत्र के सुरिस चौराहा स्थित द साउथ इंडियन स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सेंट थॉमस कालेज के प्रधानाचार्य फादर एंटनी सामी ने दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
विशिष्ट अतिथि फादर अरुल अप्पन, सिस्टर आशा व नीता ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। शिविका ने अपनी मां ज्योति के साथ, आरना यादव ने मां रेणु रानी के साथ तथा ऋषभ यादव ने मां कंचन यादव के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
छात्रों ने‘इंपोर्टेंस ऑफ एजुकेशन फॉर लीडर्स’विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षा के महत्व और चुनाव में योग्य नेता चुनने का संदेश दिया। सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।बच्चों का अनुशासन, मंच संचालन और प्रस्तुति कौशल सराहनीय रहा। अभिभावकों ने विद्यालय परिवार की मेहनत की प्रशंसा की।स्वागत भाषण मेनी थॉमस ने दिया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार गौरव ने किया, अंत में विद्यालय प्रबंधक टी. थॉमस ने आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में शिप्रा, रूबी जैदी, संजना, ज्योति, टिवंकल, अरहाना, पम्मी अग्रहरि, आशा यादव, समीक्षा सहित अन्य शिक्षकों व सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This