34 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

नकली जेवर गिरवी रख यूनियन बैंक को लगाई 92 लाख की चपत

नकली जेवर गिरवी रख यूनियन बैंक को लगाई 92 लाख की चपत

# भाजपा नेता समेत 8 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज 

जौनपुर।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
               बैंक को ठगने का खास तरीका जौनपुर में अंजाम दिया गया है। जालसाजों के गिरोह ने यूनियन बैंक को 92 लाख रुपए की चपत लगायी है। जालसाजों ने असली जेवर की जगह नकली जेवर गिरवी रखकर लगभग 92 लाख रुपए ले लिए। गिरोह का सरगना भाजपा नेता और हिन्दू संगठन का सचिव मनीष सोनी बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में बैंक मैनेजर की शिकायत पर भाजपा नेता समेत 8 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कचगांव की यूनियन बैंक शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर नकली सोना गिरवी रख कर लगभग 92 लाख रुपए लोन लिए जाने का खुलासा हुआ है। बैंक मैनेजर मुकेश कुमार ने जौनपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस थाने और एसपी को दी गई अपनी लिखित शिकायत में मैनेजर ने कहा है कि 17 अगस्त 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक किए गए गोल्ड लोन में 19 गोल्ड लोन फर्जी पाया गए हैं।
मैनेजर के मुताबिक, जब कोई व्यक्ति बैंक में गोल्ड लोन लेने के लिए आता था तब बैंक की ओर से कोतवाली थाना इलाके के रिजवी खां मोहल्ले का रहने वाला ज्वेलर्स मनीष कुमार सेठ पुत्र गोपाल सेठ लोगों के गिरवी रखे जा रहे सोने की जांच करता था। 17 अगस्त 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक 19 गोल्ड लोन के मामलों में उसी के द्वारा गोल्ड की जांच की गई थी।
उसकी रिपोर्ट के आधार पर लोन पास कर दिए गए। फिर 20 जनवरी 2023 को वंदना ज्वेलर्स से गिरवी रखे गए गोल्ड की जांच फिर से कराए जाने पर पाया गया कि 19 गोल्ड लोन में गिरवी रखा गया सोना नकली है। इसके बाद 4 फरवरी को जफराबाद थाने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन वहां पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।नकली सोना रखकर बैंक को धोखा देते हुए 92 लाख 24 हजार 914 रुपया जालसाजों ने ले लिया है।
इस मामले में एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के लिए लाइन बाजार थाने की पुलिस को आदेशित किया। लाइन बाजार पुलिस ने मनीष कुमार सेठ, तरुण राजमणी, श्वेता सिंह, मनोज गोपाल सोनी, विक्रांत सिंह, शंशाक कुमार श्रीवास्तव, अजय सोनी, अनुप कुमार सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 420, 406 और 120B के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि जल्द ही सभी जालसाज पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37183705
Total Visitors
711
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This