पांच आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज 

पांच आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज 

# परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की पिटाई के मामले में हुई कार्रवाई

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              इमामपुर गांव के पास हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को रोक कर लात घूंसो से पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर पांच आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु की है।सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मोमिनापुर गांव निवासी सौरभ सोनकर गत शुक्रवार को हाईस्कूल की परीक्षा देने रानीपुर गांव स्थित कालेज में आया था।
परीक्षा के बाद वह बाइक से वापस घर जा रहा था। उक्त स्थल पर पहले से घात लगाए बैठे सराय ख्वाजा क्षेत्र के मखलेपुर गांव निवासी सर्वसेन, जपटापुर गांव के आदिल मोहम्मद और युसुफ तथा बड़उर गांव के चंदन व सत्यम बिंद उसे रोक कर लात घूंसो से पीटकर घायल कर दिए। घायल के पिता अशोक सोनकर के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
Previous articleसेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान
Next articleअराजत तत्वों ने होलिका में लगाई आग, पुलिस से शिकायत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?