अराजत तत्वों ने होलिका में लगाई आग, पुलिस से शिकायत

अराजत तत्वों ने होलिका में लगाई आग,पुलिस से शिकायत

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप होलिका दहन पर स्थल शनिवार की भोर अराजक तत्वों द्वारा होलिका में आग लगा दी गई। होलिका समिति के लोगों ने घटना की जानकारी की पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई।
जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक के पास होलिका दहन होता है। जिसके लिए समिति द्वारा लकड़ी आदि एकत्र किया गया था। शनिवार की सुबह अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दिया गया। जिससे धुंआ उठने लगा। धुंआ उठता देखकर मौके पर लोग पहुंच गए और आग बुझाया।
होलिका समिति के अध्यक्ष सोनू बिन्द ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की मांग करते हुए बताया कि अराजक तत्व द्वारा यह कृत्य किया गया है, इसके अलावा होलिका स्थल पर लगे टोटी को भी तोड़ दिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Previous articleपांच आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज 
Next articleशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?