31.7 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              सिकरारा और मछलीशहर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, उसके पैर में गोली लगी है।घायल बदमाश पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी मौके भागने में सफल रहा। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक देशी तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक  बरामद करने का दावा किया।पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न जनपदों में लगभग 16 मुकदमे दर्ज हैं।
रविवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर  सिकरारा व मछलीशहर की पुलिस द्वारा मानिकपुर गांव के पास चेकिंग की जा रही थी।उसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। जबाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम अतुल गौड़ उर्फ राजा पुत्र लहुरी गौड़ निवासी भुपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ बताया। बदमाश अतुल पर अन्य जनपदों में लूट, चोरी, जालसाजी, हत्या का प्रयास जैसी संगीन धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं।फरार बदमाश की पहचान अरविंद निवासी देनवा थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। फरार साथी की तलाश के पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37305766
Total Visitors
510
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This