22.1 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026

पूजा पाल को मोहरा बना रही है भाजपा: अखिलेश यादव

पूजा पाल को मोहरा बना रही है भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ। 
तहलका 24×7
                सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पूजा पाल को मोहरा बनाकर सपा के खिलाफ दुष्प्रचार करवा रही है।पूजा पाल को बताना चाहिए कि उन्हें किससे जान का खतरा है? अभी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।अखिलेश यादव उन आरोपों पर बयान दे रहे थे जिसमें विधायक पूजा पाल ने कहा था कि उन्हें जान का खतरा है और अगर उन्हें कुछ हो गया तो इसके जिम्मेदार सपा और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग फ्रस्टेट हो गए हैं इसीलिए अमर्यादित हरकतें कर रहे हैं। अभी बलिया में बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर एक दलित समाज से आने वाले इंजीनियर को जूतों से पीटा। उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। कुछ समय बाद इनके नेताओं के हाथों में जूता ही नजर आएगा।
सवाल पूछे जाने पर कि क्या वो बिहार में हो रही वोटर अधिकार यात्रा में जाएंगे? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये यात्रा इंडिया गठबंधन की है। हम इसमें जरुर जाएंगे। जल्द ही कार्यक्रम जारी हो जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This