29 C
Delhi
Friday, May 10, 2024

पूर्व आईएएस ने राम मंदिर को सौंपी जिंदगी भर की कमाई 5 करोड़

पूर्व आईएएस ने राम मंदिर को सौंपी जिंदगी भर की कमाई 5 करोड़

नई दिल्ली।
तहलका 24×7
               मध्य प्रदेश कार्डर के 1970 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अफसर लक्ष्मी नारायण ने रामलला को अपनी जिंदगी की पूरी कमाई सौप दी है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से अनुमति ली।लक्ष्मीनारायण केंद्र सरकार में गृह सचिव रहे हैं। वे मूर्ति के सामने पांच करोड़ से तैयार 151 किलो की रामचरितमानस स्थापित करवाएंगे। 10,902 पदों वाले इस महाकाव्य का हर पन्ना तांबे का होगा, जिन्हें 24 कैरेट सोने में डुबोया जाएगा। स्वर्ण जड़ित अक्षर लिखे जाएंगे। इसमें 140 किलो तांबा और 7 किलो सोना लगेगा। इसके लिए नारायणन ने अपनी सभी संपत्ति बेचने और बैंक खातों को खाली करने का फैसला किया है। चेन्नई के रहने वाले लक्ष्मी नारायण मध्यप्रदेश कैडर में वर्ष 1970 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जो अभी दिल्ली में रहते हैं। पत्नी सरस्वती गृहिणी और बेटी प्रियदर्शिनी अमरीका में हैं। वे प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के करीबी अफसरों में शामिल रहे। इसके बाद कई निजी कंपनियों से जुडे़ रहे। उन्हें भारत गौरव अवार्ड भी मिल चुका है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37315319
Total Visitors
317
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This