40.6 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुईथाकलां के छात्रों ने मनाया शिक्षक दिवस

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुईथाकलां के छात्रों ने मनाया शिक्षक दिवस

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                  स्थानीय विकासखंड के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुईथाकलां के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान एवं कुशल शिक्षक, देश के द्वितीय राष्ट्रपति तथा प्रथम उप राष्ट्रपति थे।

उन्होंने मनुष्य के जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति का जन्म एक कुम्हार के कच्चे घड़े के समान ही होता है लेकिन व्यक्ति को जीवन को मूल्यवान बनाने में गुरु सबसे अहम भूमिका निभाता है। हर इंसान की पहली गुरु उसकी मां होती है और उसके बाद शिक्षा ग्रहण के दौरान एक शिक्षक ही मनुष्य को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाता है। हर साल 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार दुबे, प्रबंध समिति के अध्यक्ष सभाजीत विश्वकर्मा, त्रिवेणी प्रसाद बिंद, अनिल कुमार प्रजापति, अरविंद कुमार विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार यादव, रागिनी सिंह, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37274167
Total Visitors
968
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This