40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी- कुलपति

पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी- कुलपति

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
          विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देता है इसलिए वृक्ष लगाने के साथ-साथ इनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है।
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना हम सबका दायित्व है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव ने एक व्यक्ति, एक वृक्ष के नारे के साथ पौधरोपण के महत्व को बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय वर्मा ने बच्चों के साथ पूरे विश्विद्यालय परिसर में पौधरोपण कराया। कार्यक्रम में डॉ. अवधेश मौर्य, डॉ रणधीर कुमार, डॉ अरविंद यादव, डॉ संतोष यादव, सर्वेश कुमार, कयामुद्दीन, गुड्डू संतोष, मुन्ना रावत आदि ने सहयोग किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37257435
Total Visitors
809
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This