39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती

प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                प्राथमिक विद्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन के निर्देशानुसार आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में व चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में नैतिक शिक्षा का बोध होता है साथ ही विद्यालय के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ती है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आर्यन प्रजापति ने गांधी जी के चरित्र को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा कक्षा 5 की छात्रा रागिनी गौतम ने गांधी जी के बंदर के चरित्र को बहुत ही अच्छे तरीके से प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया वहीं खुशी सरोज व लक्ष्मी प्रजापति ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर रीनू मौर्या, आशा देवी, सुषमा यादव, राजकुमारी देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37227035
Total Visitors
747
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिपाही ने खुद को मारी गोली, स्टेटस पर लिखा-मुझे माफ करना

सिपाही ने खुद को मारी गोली, स्टेटस पर लिखा-मुझे माफ करना अमरोहा।  तहलका 24x7                अमरोहा...

More Articles Like This