17.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

फिल्म अभिनेता अजय देवगन समेत तीन के खिलाफ वाद दर्ज

फिल्म अभिनेता अजय देवगन समेत तीन के खिलाफ वाद दर्ज

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में भगवान चित्रगुप्त का गलत तरीके से चित्रण करने के आरोप में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम मोनिका मिश्रा की अदालत में परिवाद दर्ज कर लिया गया। इसमें अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं निर्देशक इंदर कुमार पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। परिवादी के बयान के लिए 18 नवंबर की तिथि नियत की गई है।
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता एवं जोगियाना मोहल्ला निवासी हिमांशु श्रीवास्तव ने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह व सूर्या सिंह के माध्यम से कोर्ट में तहत फिल्म अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा व निर्देशक इंदर कुमार के खिलाफ परिवाद दायर किया। आरोप लगाया है कि फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त के स्वरूप में हैं और उनको आधुनिक वेशभूषा में दिखाया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा का हादसा होने के बाद उनके कर्मों का हिसाब चित्रगुप्त भगवान के दरबार में होता है। वहां घटिया चुटकुले और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग अजय देवगन ने किया है।
परिवाद में कहा गया है कि पुराणों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं। फिल्म के ट्रेलर को परिवादी व गवाह आनंद श्रीवास्तव, बृजेश निषाद, मानसिंह, विनोद श्रीवास्तव, रवि प्रकाश पाल ने 10 सितंबर को शाम पांच बजे सोशल मीडिया पर देखा। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। फिल्मों में देवी देवताओं का मजाक उड़ाने वाले दृश्य दिखाकर लोक शांति भंग की जा रही है जो दंडनीय है। कोर्ट से मांग की गई कि आरोपियों को समुचित धाराओं में तलब कर दंडित किया जाए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक 

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक  पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This