आजमगढ़ : 1.17 क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 मुबारकपुर पुलिस ने बनकट गांव में दबिश देकर एक व्यक्ति को 1.17 क्विंटल प्रतिबंधित मांस, बांका, तराजू और चमड़ा के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार निवासी इरफान उर्फ गुड्डू अपने मकान में ही छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर काट कर बेचता है। इरफान मूल रूप से शहर कोतवाली के फराशटोला मुहल्ले का निवासी है। बनकट में मकान बना कर रहता है। सू
चना पर मुबाकरपुर पुलिस ने सोमवार की रात इरफान के बनकट स्थित घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति अल्तमस को गिरफ्तार किया। इरफान, नूरसबा, शहदाब मौके से भाग गए। तलाशी लेने पर मौके से 1.17 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अल्तमस का चालान कर दिया। फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही।