30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

बहुचर्चित इम्तियाज हत्याकांड के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बहुचर्चित इम्तियाज हत्याकांड के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

# छः माह बाद हुई गिरफ्तारी, तीन आरोपी अभी भी हैं फरार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 छह माह पूर्व लेदरहीं गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर एक अधेड़ को मारपीट कर हत्या करने के मामले में फरार चले रहे आरोपी को खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।बताते चलें कि लेदरहीं गांव में गत 14 फरवरी को पैसे के लेन-देन को लेकर दबंगों ने 50 वर्षीय इम्तियाज की पिटाई कर घायल कर दिया। घटना के अगले दिन सोमवार को बीएचयू में उपचार के दौरान इम्तियाज की मौत हो गई थी।
इस मामले में मृतक के पुत्र मो. वामिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैज अहमद, फैय्याज अहमद उर्फ बुद्धू, वसीउल्लाह और अमीरुल्लाह के विरुद्ध हत्या व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार घटना में शामिल हत्यारोपी फैय्याज अहमद तभी से फरार चल रहा था। उन्होंने हमराह कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, सतीश कुमार, राहुल सोनकर, महिला कांस्टेबल राखी और शैब्या सिंह के साथ लेदरही गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37255059
Total Visitors
870
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This